कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है, जजपा और इनेलो मुकाबले में कहीं नहीं: हुड्डा

congress-is-contesting-from-bjp-not-anywhere-from-jjp-and-inld-hooda

इनेलो और दुष्यंत चौटाला की नवगठित पार्टी जजपा की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस का मुख्य मुकाबला भाजपा से है। जजपा और इनेलो मुकाबले में कहीं नहीं हैं।

नयी दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और जननायक जनता पार्टी (जजपा), दोनों ही भाजपा से मिले हुए हैं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार हुड्डा ने यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के कई हिस्सों में मैंने दौरे किए। साफ संकेत है कि हरियाणा में कांग्रेस को जनता का भारी समर्थन मिलने वाला है।’’

इसे भी पढ़ें: देश में अब ‘मोदी लहर’ नहीं, परिवर्तन की बयार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

इनेलो और दुष्यंत चौटाला की नवगठित पार्टी जजपा की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, ‘‘ कांग्रेस का मुख्य मुकाबला भाजपा से है। जजपा और इनेलो मुकाबले में कहीं नहीं हैं। मैंने पहले ही कहा था कि इनेलो मुख्य विपक्षी दल नहीं, बल्कि भाजपा का मुख्य सहयोगी दल है। अब यह बात सही साबित हुई है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘अब भतीजा (दुष्यंत चौटाला) कह रहा है कि चाचा (अभय चौटाला) भाजपा से मिला है दूसरी तरफ चाचा कह रहा है कि भतीजा भाजपा से मिला है। सच्चाई यह है कि दोनों भाजपा से मिले हुए हैं।’’

 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़