DIY Hair Colour Hack: चुकंदर-मेहंदी से पाएं Salon जैसा बरगंडी रंग, जानें ये सीक्रेट तरीका

DIY Hair Colour Hack
AI Image

घर पर सैलून जैसा बरगंडी हेयर कलर पाने के लिए चुकंदर, मेहंदी और कॉफी का यह DIY हैक अपनाएं। यह नेचुरल तरीका बालों को बिना अमोनिया और ब्लीच के नुकसान से बचाते हुए एक वाइब्रेंट और खूबसूरत शेड देता है।

पहले के समय लोग जब बाल सफेद होने लगते थे तब बालों में कलर कराते थे, आज के समय में हेयर कलर कराना एक फैशन ट्रेंड बन गया है। हर कोई पार्लर जाकर बालों में कलर कराना पसंद करते हैं। आप भी अगर अपने बालों में वाइब्रेंट शेड वाले बरगंडी कलर को करना चाहती हैं, तो इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है। आप इस रंग को घर पर बनाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे। इसके साथ ही आपके  बाल अमोनिया और ब्लीच के इस्तेमाल से बच जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कैसे घर पर ही अपने बालों कलर करें।

बरगंडी रंग बनाने के लिए सामग्री

- चुकंदर का रस- 3 से 4 चम्मच

- मेहंदी- 4 चम्मच

- कॉफी पाउडर - 1 चम्मच

घर में बरगंडी रंग बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप फ्रेश चुकंदर लें।

- अब इसका रस निकालना है और इसे एक कटोरी में रख दें।

- इसके बाद एक कटोरी में मेहंदी को डालें। इसमें चुकंदर का रस और कॉफी पाउडर को पानी में घोलकर डालें।

- फिर इस मिश्रण अच्छे से घोल लें। जरुरत के हिसाब इसमें पानी को मिक्स करें। जब घोल तैयार हो जाए, तो इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

बालों में बरगंडी रंग लगाने का तरीका

- सबसे पहले बालों में कंघी कर लें।

- इस बात का ध्यान रखें कि आपके बालों उलझे नहीं।

- अब इसे ब्रश की मदद से सिर पर लगाएं।

- पूरे बालों के कवर करने के बाद शावर कैप पहन लें।

- इसको आप कम से कम 3 से 4 घंटे तक लगा रहने दें।

- इसके बाद बालों को सिर्फ सादे पानी से धोएं, उस दिन शैम्पू का यूज करें।

- इसलिए कलर को सेट होने के लिए 24 से 48 घंटे का समय दें, उसके बाद ही माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं।

 

- इस होममेड कलर से आपके बाल प्राकृतिक बरगंडी रंग के हो जाएंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़