राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

नागौर के डेगाना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन से कांग्रेस ने राजस्थान पंचायती राज चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर चुनाव से पहले प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

जयपुर, एक अक्टूबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को नागौर जिले के डेगाना से राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए अपना अभियान शुरू किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर चुनाव से पहले प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पार्टी ने डेगाना में पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक, पूर्व प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

डोटासरा ने कहा कि ग्रामीण चुनावों की तैयारियों की शुरुआत के लिए डेगाना को इसलिए चुना गया क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1959 में नागौर से पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की थी। बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन मना रहे डोटासरा ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी पंचायती राज व्यवस्था से ही राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और विधायक बनने से पहले प्रधान के रूप में काम किया था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी का संदेश गांवों और ढाणियों तक पहुंचाने तथा एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने को कहा।

डोटासरा ने कहा, ‘‘हमें अपने मतभेद भुलाकर मिलकर चुनाव लड़ना होगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है और इसका उपयोग कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों पर दबाव बनाने के लिए किया जा सकता है। डोटासरा ने हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों के दौरान भी पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग से पार्षदों को प्रभावित करने के पार्टी के आरोप दोहराए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को पिछली कांग्रेस सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं और उनकी तुलना भाजपा सरकार के कामकाज से करें।

जूली ने दावा किया कि शहरी निकाय चुनावों में भाजपा का वोट प्रतिशत कम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने निकायों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल किया। इससे पहले डेगाना जाते समय डोटासरा और जूली का दूदू, अजमेर और ब्यावर सहित कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

दूदू में जिला परिषद चुनाव में टिकट के दावेदारों के समर्थकों के दो गुट स्वागत कार्यक्रम के दौरान आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया। डोटासरा के संबोधन के दौरान भी कुछ कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।

इस पर डोटासरा ने उन्हें फटकार लगाते हुए बैठने को कहा। उन्होंने एक कार्यकर्ता से कहा, ‘‘यह चुनाव प्रचार नहीं है। बैठ जाइए, आप इतने बड़े आदमी नहीं हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़