सोनिया गांधी ने मोतीवाल वोरा के निधन पर जताया दुख, बोलीं- उनके मार्गदर्शन की कमी हमेशा महसूस होगी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘हम उनके मार्गदर्शन और उनकी नि:स्वार्थ सेवा की कमी हमेशा महसूस करेंगे। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है।’’
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी को वोरा के मार्गदर्शन और नि:स्वार्थ सेवा की कमी हमेशा महसूस होगी। सोनिया ने शोक संदेश में कहा, ‘‘मोतीलाल वोरा के निधन से जो बड़ा खालीपन पैदा हुआ है, उसे भर पाना बहुत मुश्किल है। उनका जीवन जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति बेमिसाल प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।’’
इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने मोतीलाल वोरा के निधन पर जताया शोक, बोले- उन्हें व्यापक प्रशासनिक अनुभव था
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हम उनके मार्गदर्शन और उनकी नि:स्वार्थ सेवा की कमी हमेशा महसूस करेंगे। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है।’’ वोरा का कोरोना वायरस संक्रमण के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण सोमवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे।
Hon'ble Congress President Smt. Sonia Gandhi’s condolence message on the demise of Shri Motilal Vora. pic.twitter.com/T6SdNyHABT
— Congress (@INCIndia) December 21, 2020
अन्य न्यूज़