कांग्रेस ने Bajrang Mahto को रामगढ़ उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया

Congress
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

कांग्रेस के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड विधानसभा की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर बजरंग कुमार महतो के नाम को मंजूरी दी है।

कांग्रेस ने झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बजरंग कुमार महतो को शनिवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया। महतो, ममता देवी के पति हैं जिन्हें विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराये जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव होना है। कांग्रेस के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड विधानसभा की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर बजरंग कुमार महतो के नाम को मंजूरी दी है।

महतो सात फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया एक फरवरी को शुरू हुई जो सात फरवरी को समाप्त होगी। इस बीच आजसू पार्टी नेता सुनीता चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा। भाजपा नेता एवं रांची विधायक सी पी सिंह ने कहा, ‘‘ वह अच्छे अंतर से जीतेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़