गौरव को कांग्रेस ने लोकसभा का उपनेता बनाया, रवनीत सिंह बिट्टू होंगे सचेतक
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 27 2020 10:04PM
कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई को लोकसभा का उपनेता नियुक्त किया गया, वहीं रवनीत बिट्टू को पार्टी का सचेतक बनाया गया है। फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं।
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उप नेता नियुक्त किया है जबकि लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: किसान कर्जमाफी की पेनड्राइव दिखाकर कमलनाथ ने कहा यह चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है
फिलहाल अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं, जबकि के. सुरेश मुख्य सचेतक हैं। गोगोई पहले सचेतक की भूमिका में थे। इसके अलावा मणिकम टैगोर भी सचेतक हैं। कांग्रेस ने 14 सितंबर से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले ये नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने अब तक लोकसभा में अपना उप नेता नियुक्त नहीं किया था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़