शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेसी विधायकों ने खोला मोर्चा, भेदभाव का लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने पत्र में लिखा मुख्यमंत्री की शपथ लेते समय आपने बिना राग द्वेष के समान भाव से प्रदेश के विकास की शपथ ली थी। फिर कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। बजट को लेकर बिना भेदभाव के कांग्रेस विधायकों से भी प्रस्ताव बुलाया जाए।
भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य बजट को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सुझाव नहीं लिए जाने से नाराज विपक्षी विधायकों ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बजट पर सुझाव नहीं लिए जाने से कांग्रेस विधायक नाराज हैं।
दरअसल कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बैठक में कांग्रेस विधायकों से भी प्रस्ताव बुलाये जाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें:बदमाशों ने महिला समेत 3 लोगों पर धारदार हथियारों से किया हमला, फरियादी को ही बना दिया पुलिस ने आरोपी
बताया जा रहा है कि राज्य बजट पेश करने के लिए सरकरा ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी बुधवार को शाम सात बजे सीएम हाऊस में विधायक दल की बैठक लेंगे। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विधायकों से राज्य के बजट को लेकर सुझाव लेंगे। बैठक में सिर्फ बीजेपी विधायकों को बुलाया गया है।
वहीं इससे नाराज होकर सरकार के खिलाफ विपक्ष के विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बैठक में कांग्रेस विधायकों से भी प्रस्ताव बुलाये जाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें:एमपी में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 6 की मौत, भोपाल में 100 से ज्यादा बच्चे मिले संक्रमित
कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने पत्र में लिखा मुख्यमंत्री की शपथ लेते समय आपने बिना राग द्वेष के समान भाव से प्रदेश के विकास की शपथ ली थी। फिर कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। बजट को लेकर बिना भेदभाव के कांग्रेस विधायकों से भी प्रस्ताव बुलाया जाए।
अन्य न्यूज़















