Railway Bharti: RRC Mumbai ने निकाली Apprentice के 2861 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

RRC Mumbai Apprentices 2026
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

रेलवे भर्ती सेल, मुंबई ने अप्रेंटिसशिप के 2861 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं या 12वीं और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 9,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इस बीच, रेलवे भर्ती सेल RRC, मुबंई में अप्रेटिसशिप के कुल 2861 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरु हो गया है। जो युवा रेलवे से अप्रेंटिसशिप के रुप में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो सभी उम्मीदवार RRC Mumbai Apprentices 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अप्रेंटिसशिप के जरिए विभिन्न ट्रेड पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02 दिसंबर, 2026 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

- बता दें कि, उम्मीदवारों की आयु की गणना 03 नवंबर, 2026 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

- एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

- उम्मीदवारों के पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इस अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9,600 रुपये का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए, जो इस प्रकार है-

- कक्षा दसवीं का प्रमाण-पत्र

- जिस ट्रेंड के लिए अप्लाई किया है, उसके सभी सेमेस्टर के सर्टिफिकेट।

- जाति प्रमाण-पत्र

- दिव्यांगता प्रमा- पत्र आदि

ऐसे करें अप्लाई

आरआरसी मुंबई में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो चुके हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrccr.com पर जाएं।

- इसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर  RRC Mumbai Apprentices 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।

- इसके बाद मांगी गई सारी डिटेल को भरने के बाद दस्तावेजों को अपलोड करें।

- अब निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना है।

- फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़