Assam Election में कांग्रेस को बड़ा झटका, Jorhat सीट से प्रदेश अध्यक्ष Gaurav Gogoi हारे

असम चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा, जहां प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी से हार गए। हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन ने 99 सीटों पर बढ़त के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि कांग्रेस 25 सीटों पर सिमट गई है।
जोरहाट से कांग्रेस के गौरव गोगोई हार गए। भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 69,439 वोट हासिल करके सीट जीत ली, जबकि गोगोई को 23,182 से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा। हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा ने 99 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है। एनडीए को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। 2021 के पिछले विधानसभा चुनावों में, भाजपा 60 सीटों के साथ 33.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
इसे भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद...हाथ जोड़ कर क्या बोलीं ममता, कर दिया बड़ा ऐलान
भाजपा, असम गण परिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के एनडीए गठबंधन को कुल 44.8 प्रतिशत वोट शेयर मिला; एजीपी को 7.9 प्रतिशत और यूपीपीएल को 3.4 प्रतिशत वोट शेयर मिला। वहीं, महाजोत गठबंधन, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC), अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (AIUDF), बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और CPI(M) शामिल थे, ने 43.7 प्रतिशत वोट हासिल किए, जो NDA के वोट शेयर से मामूली अंतर था। कांग्रेस को 29.7 प्रतिशत वोट मिले, जबकि AIUDF को 9.3 प्रतिशत।
असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शैलेन सोनोवाल को 32,229 मतों के अंतर से हराकर धेमाजी सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग ने राज्य की 126 सीट के रुझान जारी किए हैं, जिनमें भाजपा 79 सीट पर आगे है, जबकि उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) आठ पर और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है व आठ पर आगे है। इसके अनुसार कांग्रेस 25 सीट पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी रायजोर दल दो सीट पर आगे है।
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के रुझान देख उमर अब्दुल्ला ने 2 शब्दों में क्या लिख दिया ऐसा, BJP बोली- मर्यादा का ध्यान रखें सीएम
एआईयूडीएफ दो सीट पर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे है। खोवांग निर्वाचन क्षेत्र में पहले आगे रहे असम जातीय परिषद के लुरिंज्योति गोगोई अब भाजपा के चक्रधर गोगोई से पीछे हो गए हैं। जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा आगे हैं।
अन्य न्यूज़















