पलनीस्वामी सरकार के खिलाफ मतदान करेगी कांग्रेस

[email protected] । Feb 18 2017 11:50AM

तमिलनाडु में विपक्षी कांग्रेस ने आज कहा कि वह राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान इदापड्डी के. पलनीस्वामी के खिलाफ मतदान करेगी।

चेन्नई। तमिलनाडु में विपक्षी कांग्रेस ने आज कहा कि वह राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान इदापड्डी के. पलनीस्वामी के खिलाफ मतदान करेगी। टीएनसीसी अध्यक्ष सु तिरूनवुक्करासर ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने विधानसभा में इदापड्डी के. पलनीस्वामी सरकार के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया है।’’

कांग्रेस के 234 सदस्यीय सदन में आठ विधायक हैं। तिरूनवुक्करासर ने कहा कि पार्टी मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में उनकी अध्यक्षता में विधायक दल के नेता केआर रामासामी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक के बाद ‘‘सर्वसम्मति’’ से यह निर्णय लिया गया। तिरूनवुक्करासर ने शुक्रवार को कहा था कि पार्टी आलाकमान की सलाह पर मतदान को लेकर अपना रुख निर्धारित करेगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़