Constitution Day पर PM Modi ने कहा, महिलाओं के 33 Percent Reservation को कोई नहीं रोक सकता

PM Modi
ANI
अंकित सिंह । Nov 26 2026 2:06PM

संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की पैरवी की और विपक्ष पर इसे रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को न्याय दिलाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। 17 अप्रैल को लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक जरूरी दो तिहाई बहुमत न मिलने से गिर गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान निर्माण में महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए विधायी निकायों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की वकालत की। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के आरक्षण से जुड़े कानूनों को रोकने का आरोप लगाया। संविधान दिवस के अवसर पर अपने संदेश में, पीएम मोदी ने कहा कि देश की संवैधानिक यात्रा उन महिलाओं को याद किए बिना अधूरी रहेगी, जिन्होंने इसे आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में जो हुआ—जब संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाला कानून पास नहीं हो सका—वह शर्म की बात है।

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के विदेश दौरे पर ब्रेक! संसद का विशेष सत्र बुलाकर मोदी सरकार चलने जा रही बड़ा सियासी दांव, अप्रैल की हार का दिसंबर में होगा हिसाब!

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे संविधान की यात्रा उन असाधारण महिलाओं को पहचाने बिना अधूरी रहेगी, जिन्होंने इसे आकार देने में मदद की। लेकिन इस साल की शुरुआत में जो कुछ हुआ, वह हमें शर्मिंदा करने वाला है। विपक्ष पर कानून को पारित होने से रोकने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी अवहेलना दिखाई है। उन्होंने कहा कि मैं भारत की 'नारी शक्ति' को भरोसा दिलाता हूं कि कोई भी ताकत हमें उन्हें न्याय दिलाने से नहीं रोक सकती।

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी 17 अप्रैल को लोकसभा में 'संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026' के गिर जाने की पृष्ठभूमि में आई है। इस विधेयक का उद्देश्य 2029 के आम चुनावों से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को तेजी से लागू करना था। इस विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट पड़े। हालाँकि, यह संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा। 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से यह पहली बार है, जब सरकार का कोई संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें: Constitution Day: संविधान ने ही मुझे देश सेवा का मौका दिया, पीएम Narendra Modi का लेख

यह प्रस्तावित विधेयक एक बड़ी कवायद का हिस्सा था, जिसमें लोकसभा की सदस्य संख्या को 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करना और निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन (delimitation) करना शामिल था। सरकार का तर्क था कि महिलाओं के आरक्षण को लागू करने के लिए ये बदलाव जरूरी हैं, जबकि विपक्ष ने इस कोटे को परिसीमन के साथ जोड़ने पर आपत्ति जताई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़