China मुद्दे कम नहीं हो रही तकरार, सरकार पर हमलावर कांग्रेस, संसद में चर्चा की मांग जारी

Congress pres M Kharge
ANI
अंकित सिंह । Dec 21 2022 12:35PM

लोकसभा अध्यक्ष की बैठक में सभी नेताओं ने सदन चलाने में सहयोग करने की बात कही है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेता जबरदस्त तरीके से सरकार पर हमलावर हैं। वह लगातार चर्चा की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस संसदीय दल की आज बैठक भी हुई जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी कर रही थीं।

चीन मुद्दे को लेकर संसद में हंगामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष चीन मामले पर पूरी तरीके से चर्चा की मांग कर रहा है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन को लेकर संसद में अपना बयान दे चुके हैं। बावजूद इसके विपक्ष से चीनी अतिक्रमण के खिलाफ चर्चा की मांग कर रहा है। आज भी सदन में जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी पार्टियों की बैठक बुलाई थी। लोकसभा अध्यक्ष की बैठक में सभी नेताओं ने सदन चलाने में सहयोग करने की बात कही है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेता जबरदस्त तरीके से सरकार पर हमलावर हैं। वह लगातार चर्चा की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस संसदीय दल की आज बैठक भी हुई जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi का सवाल, चीनी घुसपैठ पर जवाब क्यों नहीं दे रही सरकार, मोदी के मंत्री का पलटवार

इन सब के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सदन में भारत-चीन के मुद्दे को लेकर चर्चा चाहते हैं, चर्चा अगर नहीं हुई और एकतरफा उत्तर हुआ तो उसका क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि सदन में चर्चा हो। सदन को चीनी अतिक्रमण की जानकारी दी जानी चाहिए ताकि देश के लोगों को इसकी सूचना दी जा सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि हम चीन पर चर्चा चाहते हैं, हम सैन्य रहस्य नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि चीन को भारत में घुसपैठ करने का साहस क्या देता है जबकि हमारी प्रतिक्रिया पूरी तरह प्रतिक्रियात्मक है? घुसपैठ क्यों नहीं रोकी जा रही।

इसे भी पढ़ें: दोस्ती हमसे, दुश्मन के साथ युद्धाभ्यास! दुनिया के सबसे विवादित समुद्री इलाके में रूस और चीन का शक्ति प्रदर्शन

पी चिदंबरम ने कहा कि हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं कि तैयारियों का स्तर क्या है, चीनी सैनिकों के साथ 16 दौर की बातचीत से क्या हासिल हुआ, पीएम मोदी ने बाली में चीनी राष्ट्रपति शी से क्या कहा, अगर उन्होंने ऐसा किया तो। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि विपक्ष संसद में भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के लिए जवाबदेह है, हम सब देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। सीमा पर क्या स्थिति है, जून 2020 में हमारे 20 जवान क्यों मारे गए थे? ये पता होना चाहिए। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़