Andhra Pradesh और Odisha में काउंटिंग शुरु, थोड़ी देर में होगा साफ कि क्या जगन-पटनायक बचा पाए अपनी सत्ता

आंध्रप्रदेश और ओडिशा विधानसभा के रुझान और नतीजे सामने आने लगे है। एग्जिट पोल्स में दोनों ही राज्यों में सरकार बदलने की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश की 175 सीटों पर मतदान हुआ है। यहां बहुमत के लिए 88 सीटें चाहिए। वहीं ओडिशा में 145 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 73 सीटें चाहिए।
लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आने लगे है। आंध्रप्रदेश और ओडिशा विधानसभा के रुझान और नतीजे सामने आने लगे है। एग्जिट पोल्स में दोनों ही राज्यों में सरकार बदलने की संभावना जताई गई है। आंध्र प्रदेश की 175 सीटों पर मतदान हुआ है। यहां बहुमत के लिए 88 सीटें चाहिए। वहीं ओडिशा में 145 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 73 सीटें चाहिए।
एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ओडिशा विधानसभा और आंध्र प्रदेश के नतीजे भी आने लगे है। ओडिशा में 168 मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। हर स्ट्रांग रुम में ईवीएम को रखा गया है। राज्य में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी तीन स्तरीय रखी गई है। सीएपीएफ कर्मियों की 78 प्लाटून स्ट्रांग रुम और मतगणना केंद्रों की सुरक्षा में लगी है। जिला पुलिस बल के पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अतिरिक्त सीएपीएफ बलों को भी मतगणना केंद्रों पर तैनात किया गया है। आंध्र प्रदेश में भी वोटों की गिनती को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
Jun 04, 2024 14:48 | बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जुटना हुआ शुरुभारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय पर जुटना शुरू हो गए है। पार्टी को मिले बहुमत के बाद जश्न का माहौल है।
|
Jun 04, 2024 14:22 | ओडिशा में 67 सीटों पर भाजपा आगेओडिशा में भाजपा 67 सीटों पर आगे रही है। |
Jun 04, 2024 12:50 | ओडिशा में नवीन पटनायक को बढ़तओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हिंजिली सीट से आगे चल रहे हैं। नवीन पटनायक का गढ़ हिंजिली कहा जाता है। इस बार विधानसभा चुनावों में नवीन पटनायक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा है। वो हिंजिली और कांटाबांजी से चुनाव लड़ रहे हैं। |
Jun 04, 2024 12:49 | आंध्र प्रदेश में NDA 158 सीटों पर आगेआंध्र प्रदेश में NDA यानी भाजपा, टीडीपी और जन सेना पार्टी को 158 सीटें मिल रही हैं। टीडीपी 131, जन सेना पार्टी 20 और भाजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 11:22 | ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 71 सीटों पर आगे चल रही हैचुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 71 सीटों पर, BJD 47 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 10:36 | आंध्र प्रदेश में टीडीपी को मिली बढ़त, 50 सीटों पर हुई आगेआंध्र प्रदेश में टीडीपी 50, भाजपा 4 और सत्तारूढ़ YSRCP आठ सीटों पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 10:35 | आंध्र में TDP 31 सीटों पर आगेआंध्र प्रदेश में TDP 43 तो भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है। YSRCP सिर्फ 8 सीटों पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 09:45 | ओडिशा में भाजपा 13 सीटों पर आगे हैचुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है, बीजद 6 सीटों पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 09:45 | आंध्र प्रदेश में शुरुआती रुझान में टीडीपी 39 सीटों पर आगेचुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी 39 सीटों पर आगे चल रही है, वाईएसआरसीपी 11 सीटों पर आगे चल रही है, जन सेना पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 09:35 | ओडिशा में भाजपा दो सीटों पर आगेचुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा दो सीटों पर आगे चल रही है, बीजद एक सीट पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 09:35 | टीडीपी 16 सीटों पर आगेचुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी 16 सीटों पर आगे चल रही है, वाईएसआरसीपी 3 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है। |
Jun 04, 2024 09:19 | आंध्र प्रदेश में इन सीटों पर टीडीपी आगेआंध्रप्रदेश में तेलगूदेशम पार्टी राजमुंदरी रूरल, राजमुंदरी सिटी और मैदुकुर में टीडीपी के उम्मीदवार आगे है |
Jun 04, 2024 09:17 | आंध्र प्रदेश में TDP 22 सीटों पर आगेआंध्र प्रदेश में टीडीपी को 22 और भाजपा को एक सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है |
Jun 04, 2024 09:16 | ओडिशा में BJD 13 सीटों पर आगेओडिशा में BJD 13 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा को नौ सीटों पर बढ़ मिली है, कांग्रेस एक सीट पर आगे है |
Jun 04, 2024 09:12 | ओडिशा में भाजपा 6 सीटों पर आगेओडिशा में BJD 12 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को 6 सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। |
Jun 04, 2024 09:11 | आंध्र प्रदेश में TDP 19 सीटों पर आगेआंध्र प्रदेश में TDP 19 और भाजपा 1 सीट पर आगे चल रही है। |
अन्य न्यूज़












