कोविड-19: कर्नाटक में संक्रमण के 75 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,500 के करीब पहुंची

Coronavirus

कर्नाटक में फिलहाल कोरोना पीड़ित 1,635 लोगों का उपचार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उपचार के बाद स्वस्थ 28 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

बेंगलुरू। कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,493 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विभाग द्वारा दोपहर में जारी बुलेटिन में बताया कि अब तक इस खतरनाक वायरस से 47 लोगों की मौत हो चुकी है और 809 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में फिलहाल कोरोना पीड़ित 1,635 लोगों का उपचार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को उपचार के बाद स्वस्थ 28 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 4,500 के पार, अबतक 1.58 लाख व्यक्ति संक्रमित 

कर्नाटक में सामने आए संक्रमण के 75 नए मरीजों में46 वो लोग शामिल हैं जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आए हैं। इसके अलावा इनमें तमिलनाडु से लौटे छह, तेलंगाना से लौटे दो तथा केरल और दिल्ली से लौटा एक-एक व्यक्ति भी शामिल है। एक व्यक्ति ने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा की है। राज्य में सबसे ज्यादा 27 नए मामले उडुपी से सामने आए हैं। इसके बाद हासन से 13, बेंगुलुरू शहरी और यादगिरी से सात-सात, चित्रदुर्ग और दक्षिण कन्नड़ से छह-छह, कलबुर्गी, चिकमंगलुरु से तीन-तीन और रायचुर से एक मामला सामने आया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़