दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर 7.4 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने बैंकॉक से आए एक यात्री के सामान से 7.4 किलोग्राम संदिग्ध 'हाइड्रोपोनिक' गांजा बरामद किया है। इस तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी किसी अन्य यात्री के सामान के जरिए इस मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश कर रहे थे।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 7.4 किलोग्राम संदिग्ध ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा जब्त किया और दो यात्रियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आया कि वे किसी अन्य यात्री की ओर से लाये गये सामान के जरिए इस मादक पदार्थ की देश में तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे।
‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा वह मादक पदार्थ है जिसे मिट्टी के बजाय पानी और पोषक तत्वों की मदद से उगाया जाता है। खेती की इस तकनीक को हाइड्रोपोनिक्स कहा जाता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह बरामदगी तब की गई जब अधिकारियों ने27 जुलाई को बैंकॉक से आए एक यात्री को रोककर उसकी जांच की।
बयान में कहा गया कि सामान की विस्तृत जांच के दौरान हरे रंग का 7.4 किलोग्राम पदार्थ बरामद किया गया, जिसके ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा होने का संदेह है। बयान में कहा गया, इस खुलासे से तस्करी के प्रयास में दो यात्रियों की संलिप्तता सामने आई और इसके बाद दोनों को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया।’’ इसमें कहा गया कि दोनों यात्रियों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस), 1985 की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया।
अन्य न्यूज़














