गंदे नाले से मिला अधेड़ उम्र की महिला का सड़ा-गला शव, बॉडी की हो रही पहचान

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 25 2022 4:16PM
राजस्थान में अधेड़ उम्र की महिला का शव गंदे नाले में मिला है।अधिकारी रामवतार सिंह ने बताया कि विवेक कॉलेज के पास गंदे नाले में एक महिला का सड़ा- गला शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव तीन चार दिन पुराना होने की वजह से गल गया है।
जयपुर। जयपुर के कालवाड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ उम्र की महिला का सड़ा-गला शव गंदे नाले से मिला है। पुलिस ने इस की जानकारी दी। पुलिस जांच अधिकारी रामवतार सिंह ने बताया कि विवेक कॉलेज के पास गंदे नाले में एक महिला का सड़ा- गला शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव तीन चार दिन पुराना होने की वजह से गल गया है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात के करीब 2,500 छात्र यूक्रेन में फंसे, शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने दी जानकारी
उन्होंने बताया कि बकरी चराने वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाले में शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिये सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भेजा है। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 50-55 वर्ष की प्रतीत हो रही है और उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़