कोलकाता में मूक-बधिर युवती से बलात्कार , एक गिरफ्तार

rape
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि यह घटना शहर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नडियाल इलाके में रात करीब 12:30 बजे हुई।

कोलकाता में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि यह घटना शहर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नडियाल इलाके में रात करीब 12:30 बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी चिकित्सा जांच की जा रही है। उन्होंने घटना का ब्यौरा दिए बिना बताया कि विशेष सूचना के आधार पर नडियाल पुलिस थाने के अधिकारियों ने छापेमारी की और शनिवार सुबह करीब 6:35 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा, आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और उसे बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़