भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला बिहार के हित में लियाः नीतीश

नीतीश कुमार ने आज कहा कि राजद से अलग होकर भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला बिहार के हित में किया गया और यह राज्य के लिये विकास और न्याय सुनिश्चित करेगा।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद नीतीश कुमार ने आज कहा कि राजद से अलग होकर भाजपा से हाथ मिलाने का फैसला बिहार के हित में किया गया और यह राज्य के लिये विकास और न्याय सुनिश्चित करेगा।
लालू यादव, उनके पुत्र एवं तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी समेत परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर गठबंधन सहयोगी राजद से अलग होने के बाद बीती रात कुमार ने इस्तीफा दे दिया था। नीतीश ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमने जो भी फैसला किया है वह बिहार और इसकी जनता के पक्ष में होगा। यह विकास और न्याय सुनिश्चित करेगा। यह प्रगति सुनिश्चित करेगा। यह सामूहिक निर्णय है। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि हमारी प्रतिबद्धता बिहार की जनता के प्रति है।’’ पटना में राजभवन में कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की, उनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भी शपथ ली जो नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे।
इस बीच जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि पार्टी मोदी सरकार को संसद के दोनों सदनों में समर्थन देगी।
अन्य न्यूज़












