किसान नेता राकेश टिकैत बोले, सरकार की साजिश में फंस गए थे दीप सिद्धू

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को अभिनेता दीप सिद्धू के निधन पर दुख जताया। किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि दीप सिद्धू के सड़क हादसे में निधन की घटना दुखद है। किसान आंदोलन और लाल किले वाली घटना से भी दीप सिद्धू का नाम जुड़ा रहा है।
नयी दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को अभिनेता दीप सिद्धू के निधन पर दुख जताया। आपको बता दें कि पिछले साल गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के लाल किला के पास हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोपी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू की मंगलवार को सोनीपत जिले में खरखौदा के पास कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर और कैराना में वोटिंग हो चुकी है तो किसकी गर्मी शांत हुई? जानिए पत्रकार के इस सवाल पर क्या बोले राकेश टिकैत
हिन्दी न्यूज चैनल 'आज तक' के साथ बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि दीप सिद्धू के सड़क हादसे में निधन की घटना दुखद है। किसान आंदोलन और लाल किले वाली घटना से भी दीप सिद्धू का नाम जुड़ा रहा है लेकिन आज वो दुनिया में नहीं हैं।
किसान नेता ने कहा कि दीप सिद्धू को तो सरकार लेकर गई थी। हमने कई बार कहा कि लाल किले पर झंडे के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई थी। एक खाली पाइप पर धार्मिक ध्वज को लहराया गया, जो सरकार की साजिश की थी।
हरियाणा के खरखौदा पुलिस थाने के निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि दीप सिद्धू की एसयूवी ट्रक से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि उनकी हादसे में मौत हो गई। दीप सिद्धू के साथ वाहन में मौजूद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें: आपने पिछली तीन सरकारों का राज देखा है इनमें से किसानों का हित किसने चाहा, जानिए इस सवाल का राकेश टिकैत ने दिया क्या जवाब
गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला हुई हिंसा थी और इस मामले में सिद्धू को 9 फरवरी, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
अन्य न्यूज़














