दिल्ली का बजट ‘निराशाजनक’, जीडीपी में गिरावट को दर्शाता है: भाजपा

Delhi Budget

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए, विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक बयान में दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप)के नेतृत्व वाली सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर पूर्व के 147.6 प्रतिशत के मुकाबलेघटकर 67.7 प्रतिशत हो गई है।’’

नयी दिल्ली| विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल नीत सरकार के ‘रोजगार’ बजट को ‘निराशाजनक’ करार दिया, क्योंकि इसमें सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट और राजकोषीय घाटे में वृद्धि को दर्शाया गया है।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए, विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक बयान में दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप)के नेतृत्व वाली सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर पूर्व के 147.6 प्रतिशत के मुकाबलेघटकर 67.7 प्रतिशत हो गई है।’’

बिधूड़ी ने कहा, ‘‘यह बजट निराशाजनक और दिशाहीन है। दिल्ली सरकार अपने विभागों में अस्थायी तौर पर काम करने वाले दो लाख से ज्यादा लोगों को स्थायी नौकरी नहीं दे सकी। इनमें संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक शामिल हैं।’’

बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य मोर्चों पर भी विफल रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़