ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया

ईंधन और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ रविवार को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके मेंविरोध-प्रदर्शन किया।
नयी दिल्ली। ईंधन और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ रविवार को पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके मेंविरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विपक्षी दल के ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान का हिस्सा था और इसका नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उसे तेल व प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी वृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया। कुमार ने कहा कि केंद्र ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी और यहां तक कि घरेलू गैस सिलेंडर तक के दाम बढ़ा दिए हैं।
उन्होंने कहा, “ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से रोजमर्रा के अन्य जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ गए हैं। आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार को ईंधन की कीमतें घटानी चाहिए।” विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर पर माल्यार्पण किया।बहुत हुई महंगाई की मार
— Delhi Congress (@INCDelhi) April 3, 2022
शर्म करो मोदी सरकार
बेलाग महंगाई के विरोध में पटपड़गंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्री @Ch_AnilKumarINC#MehangaiMuktBharat pic.twitter.com/BdNAjgJEmr
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रावस्ती से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत
प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि इतनी महंगाई में आम आदमी के लिए गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “ईंधन और प्राकृतिक गैस की कीमतों में लगातार होती वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। पेट्रोल-डीजल की दरें हर रोज बढ़ाई जा रही हैं, जिसका अन्य वस्तुओं पर भी व्यापक प्रभाव पड़ रहा है। दैनिक उपभोग की वस्तुएं दिन ब दिन महंगी होती जा रही हैं।
Our daily routine these last 13 days: waking up to increased fuel prices.
When will this nightmare end?#MehangaiMuktBharat pic.twitter.com/eFhwp3otce— Congress (@INCIndia) April 3, 2022
अन्य न्यूज़













