Delhi Girl Murder: केजरीवाल ने घटना को बताया दुखद, बोले- LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी, कुछ कीजिए

arvind kejriwal
ANI
अंकित सिंह । May 29 2023 3:01PM

अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की 20 वर्षीय एक लड़के द्वारा बेरहमी से चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस की जांच जारी है। हालांकि, मुख्य आरोपी शाहिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। दावा किया जा रहा है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे। घटना की जांच के लिए 6 टीमें बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें: गली गली में कितनी केरला स्टोरी? साक्षी के खौफनाक मर्डर पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- एक और नाबालिग हिंदू लड़की...

केजरीवाल का LG पर निशाना

अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए इस घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एलजी साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साब अगर अपना काम नहीं कर रहे तो क्या जवाबदेही है? दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर पहुँच गई है। खुले आम खून हो रहे हैं। आज भी शाहबाद की घटना बहुत शर्मनाक है। एलजी साब बिलकुल फेल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Murder Case का आरोपी साहिल पुलिस के हत्थे चढ़ा, बुलंदशहर से किया गिरफ्तार

पुलिस का बयान

दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी साहिल गिरफ्तार हुआ है। शहाबाद हत्या मामले पर ADCP आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने कहा था कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़