दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग, सुबह रही उमस भरी, हल्की बारिश की संभावना

 Delhi

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह उसम रही और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत रहा।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह उसम रही और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दोपहर या शाम को कुछ स्थानों पर आंधी आने, हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने जयराम ठाकुर के साथ अटल टनल का किया दौरा

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़