Delhi NCR Weather Update Today: क्या गर्मी से मिलेगी राहत? मौसम विभाग का Rain Alert, जानें कैसा रहेगा दिन

Delhi Weather Update Today
AI Generated

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर की वायु गुणवत्ता 166 एक्यूआई के साथ 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 166 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़