आज भी दिल्ली वालों को गर्मी से राहत नहीं, दिनभर जारी रहेगा लू प्रकोप

delhi-people-will-not-be-relieved-from-heat-loon-outbreak-will-continue-throughout-the-day
[email protected] । Jun 10 2019 10:31AM

रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह गर्मी का असर रहा और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान लू का प्रकोप लगातार जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी से राहत नहीं, केरल में मॉनसून की बारिश

मौसमविदों ने आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है और कहा है कि अगले दो दिन तक लू से राहत के आसार नहीं हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा लू का कहर, जानें उससे बचने के उपाय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़