Delhi Police मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर घायल हुए, रोहतक पुलिस भी रही शामिल

राष्ट्रीय राजधानी के बक्करवाला इलाके में क्राइम ब्रांच और रोहतक पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित शूटर गोली लगने से घायल हो गए। संदिग्धों ने महिंद्रा थार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पुलिस टीम पर करीब आठ गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से एक की पहचान रोहतक निवासी 19 वर्षीय समीर के रूप में हुई है और उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के बक्करवाला इलाके में दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित शूटर घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ अपराध शाखा और रोहतक पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान हुई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शूटर इलाके में किसी की हत्या करने लिए आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, टीमों ने बक्करवाला में एक संदिग्ध महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसके चालक ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद कार में सवार दोनों लोगों ने गाड़ी छोड़ दी और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।
पुलिस ने बताया कि करीब आठ गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से एक की पहचान रोहतक निवासी 19 वर्षीय समीर के रूप में हुई।
अन्य न्यूज़













