दिल्ली में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में नए केस 1000 पार, एक ने तोड़ा दम

Corona Test
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,009 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 314 लोग डिस्चार्ज हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2641 हो गई है और संक्रमण दर बढ़कर 5.70 फीसदी पर पहुंच गई है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1009 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले 68 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में एक फरवरी को 1104 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में फिर लौटा पाबंदियों का दौर, मास्क न पहनने पर लगेगा 500 रुपए का जुर्माना 

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का बुलेटिन जारी किया है। जिसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,009 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 314 लोग डिस्चार्ज हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2641 हो गई है और संक्रमण दर बढ़कर 5.70 फीसदी पर पहुंच गई है।

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 632 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण दर 4.42 प्रतिशत थी और संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना का प्रसार रोकने के लिए पहले ही कार्रवाई करें: केन्द्र ने चार राज्यों और दिल्ली से कहा 

दिल्ली में फिर लौटा मास्क का दौर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। डीडीएमए की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़