दिल्ली के स्कूली बच्चों ने महिलाओं का सम्मान करने की शपथ ली: केजरीवाल

delhi-school-children-take-oath-to-honor-women-says-kejriwal
[email protected] । Dec 23 2019 1:50PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आज 22 लाख विद्यार्थियों के साथ महिला सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया गया। सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा रही हैं। लेकिन समाज की विचारधारा को बदलने की जरूरत है।

नयी दिल्ली। दिल्ली के निजी एवं सरकारी स्कूलों में करीब 22 लाख विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की शपथ दिलाई गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आज 22 लाख विद्यार्थियों के साथ महिला सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया गया। सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा रही हैं। लेकिन समाज की विचारधारा को बदलने की जरूरत है। हमें दिल्ली को ऐसी जगह बनाना होगा जहां महिलाएं रात में बाहर निकलने से डरे नहीं।”

उन्होंने कहा, “लड़कों ने शपथ ली कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे। लड़कियां भी अपने घर पर अपने भाइयों को यही शपथ दिलवाएंगी और महिलाओं के साथ सही ढंग से नहीं पेश आने पर उनके साथ रिश्ता तोड़ने की चेतावनी देंगी।”

All the updates here:

अन्य न्यूज़