दिल्ली से मुबंई विमान और रेल सेवा हो सकती है बंद, महाराष्ट्र सरकार करेगी फैसला !
अनुराग गुप्ता । Nov 20 2020 2:22PM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे सरकार विमान सेवा और रेल सेवा पर रोक लगाने पर विचार कर रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुंबई। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को ध्यान में देते हुए महाराष्ट्र सरकार दिल्ली-महाराष्ट्र विमान सेवा और रेल सेवा को रोक सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे सरकार विमान सेवा और रेल सेवा पर रोक लगाने पर विचार कर रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: क्या है फेलुदा टेस्ट ? 60 मिनट में पता चलता है कोरोना संक्रमण
दिल्ली में बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार सतर्क हो गई है। रेल सेवा और विमान सेवा पर लगाई गई रोक को कब से अमल में लाया जाएगा अभी इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि सोमवार से इस पर प्रतिबंध लग सकता है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़