Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से उमस से राहत, IMD ने जारी किया Orange Alert

राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग ने दिनभर गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए सतर्क रहने की चेतावनी दी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज हुआ।
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिनभर गरज के साथ मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Rain के कारण उफान पर अलकनंदा और भागीरथी, बदरीनाथ-गंगोत्री मार्ग बाधित
अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
अन्य न्यूज़













