Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में IMD ने हल्की बारिश का अनुमान जताया, पारा 28.4 डिग्री

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक होकर 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 120 दर्ज किया जो मध्यम श्रेणी में आता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि अयानगर में यह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़