Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पश्चिम दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर 30 लाख रुपये की नकदी लूट ली। घायल कर्मचारी प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोती नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी के 30-वर्षीय एक कर्मचारी पर कथित तौर पर चाकू से हमलाकर 30 लाख रुपये लूट लिये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुई, जब प्रवीण नाम का कर्मचारी नकदी लेकर मोटरसाइकिल से जाफराबाद स्थित अपने घर से पश्चिम विहार की ओर जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि जब वह जखीरा फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा उसका बैग छीनने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि प्रवीण ने लुटेरों का विरोध किया, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू निकाला और उसके सीने में घोंप दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अज्ञात दिशा की ओर भाग गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मोती नगर थाने में लूट और हमले से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जखीरा फ्लाईओवर और आसपास की सड़कों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों को यह कैसे पता चला कि प्रवीण 30 लाख रुपये लेकर जा रहा था। पुलिस कर्मचारी और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने आरोपियों के साथ रुपयों के बारे में जानकारी साझा की थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़