कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

Delhi Pradesh Congress

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता परवेज आलम ने बताया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को हरिनगर के एक स्टेडियम ले जाया गया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ यहां राजघाट पर प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कुमार के मुताबिक, कांग्रेस को राजघाट से राज निवास तक मार्च निकालना था, लेकिन पुलिस ने इसके शुरू होने से पहले ही नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा, ‘‘ हम कृषि कानूनों के खिलाफ उप राज्यपाल को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। इन कानूनों को वापस लिए जाने तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता परवेज आलम ने बताया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को हरिनगर के एक स्टेडियम ले जाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़