चुनाव उपायुक्त सुदीप जैन को मिला छह महीने का सेवा विस्तार, EVM से संबंधित कार्यों की कर रहे हैं देखरेख

Deputy Election Commissioner Sudeep Jain

आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 21 जून 2020 से आगे छह महीने के लिए जैन के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी।

नयी दिल्ली। चुनाव उपायुक्त सुदीप जैन का कार्यकाल छह महीने के लिए इस साल मध्य दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी। जैन तमिलनाडु कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 21 जून 2020 से आगे छह महीने के लिए जैन के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी। 

इसे भी पढ़ें: LJP ने मुंगेर जिला अध्यक्ष राघवेंद्र भारती को पद से हटाया, NDA को बताया था अक्षुण्ण 

अधिकारियों ने बताया कि जैन चुनाव आयोग में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से संबंधित कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। सेवा विस्तार का यह फैसला महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़