श्रद्धालु अपनी आंखों से बनते हुए देख सकेंगे रामलला का घर

ayodhya
सत्य प्रकाश । Aug 2 2021 10:22PM

अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण कार्य का भी दर्शन भक्त कर सकेंगे। जिसके लिए ट्रस्ट ने बड़ी योजना तैयार की है। जिसके तहत दर्शन मार्ग से ही अस्थाई मंदिर में विराजमान श्री रामलला के दर्शन से पहले मंदिर निर्माण होते श्रद्धालु भक्त देखेंगे।

अयोध्या। 500 वर्षों से जिस मंदिर निर्माण का इंतजार राम भक्त कर रहे थे वह समय अब समाप्त हो गया है। 2023 में भव्य मंदिर में भगवान श्री रामलला विराजमान होंगे। आज राम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किये जाने के एक वर्ष पूरे हो रहै हैं। अब देश विदेश से आने वाले राम भक्त मंदिर निर्माण को अपने आंखों से देखना चाहते रहे हैं। जिसको लेकर ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई खुफिया एजेंसियां, सेना के फर्जी लेफ्टिनेंट गिरफ्तार

अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण कार्य का भी दर्शन भक्त कर सकेंगे। जिसके लिए ट्रस्ट ने बड़ी योजना तैयार की है। जिसके तहत दर्शन मार्ग से ही अस्थाई मंदिर में विराजमान श्री रामलला के दर्शन से पहले मंदिर निर्माण होते श्रद्धालु भक्त देखेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मानस भवन के पीछे दर्शन मार्ग को 5 फुट और चौड़ा किया जा रहा है। जिसके लिए नई दीवार बनाई जा रही है। तो वहीं इस दीवार के बीच 15 के क्षेत्र में लोहे की मजबूत जाली लगाई जाएगी। जहां से निर्माण कार्य देखा जा सकेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर के निर्माण कार्य को भक्तों को भी दिखाया जा सके इसके लिए ट्रस्ट सुरक्षा अधिकारी व जिला प्रशासन के साथ वार्ता किया है। सभी की सहमति हो गई है कि दर्शन मार्ग से मंदिर निर्माण होता दिखाई दे ऐसी योजना पर विचार किया जा रहा है। और मंदिर की नींव भराई का कार्य पूरा होते ही ऊपर कार्य शुरू होगा जिसे दर्शनार्थी देख सकेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़