CM शिवराज से मिलने की आस में दिग्विजय सिंह का धरना, कमलनाथ से की शिवराज ने आधे घंटे तक की चर्चा

Digvijay singh
सुयश भट्ट । Jan 21 2022 1:15PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक तरफ दिग्विजय सिंह को मिलने का समय नहीं दिया। वहीं दूसरी ओर स्टेट हैंगर पर उनकी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एकांत में गुफ्तगू के कई तरह के सियासी मायने तलाशे जा रहे है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में अजब ही सियासत देखने को मिली है।भोपाल में शुक्रवार को सियासी ड्रामा देखने के मिला है। टेम व सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अपने ऐलान के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने के लिए सीएम हॉउस की ओर बढ़े। लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से समय नहीं मिलने के कारण पुलिस ने दिग्विजय सिंह को रोक लिय। जिसके बाद दिग्विजय सिंह सड़क पर धरने पर बैठ गए।

वहीं जहां दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने की आस में धरने पर बैठे रहे तो दूसरी ओर उन्हीं के साथी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात भी हुई। और इसके साथ ही आधे घंटे तक एकांत में चर्चा भी।

इसे भी पढ़ें:अमर जवान ज्योति की लौ क्या हमेशा के लिए बुझ जाएगी? विपक्ष के आरोपों का सरकार ने दिया जवाब 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक तरफ दिग्विजय सिंह को मिलने का समय नहीं दिया। वहीं दूसरी ओर स्टेट हैंगर पर उनकी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एकांत में गुफ्तगू के कई तरह के सियासी मायने तलाशे जा रहे है। जानकारी मिली है कि दोनों नेताओं के बीच एकांत में चर्चा में कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज से मिलने की मांग को लेकर किसानों के साथ धरने पर बैठे है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह को 23 जनवरी को सुबह 12:15 पर मिलने का समय दिया है, लेकिन दिग्विजय सिंह लिखित में समय देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़