किसानों के दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए डीएमआरसी की सेवाएं पड़ोसी शहरों से स्थगित

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर कहा, दोपहर दो बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं।

नयी दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी। दिल्ली मेट्रो (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर कहा, दोपहर दो बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसानों को रोके जाने पर भड़के अमरिंदर, बोले- शांतिपूर्वक प्रदर्शन के खिलाफ क्रूर बल का इस्तेमाल अलोकतांत्रिक

इससे पहले डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि किसानों के प्रदर्शन के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनें दोपहर दो बजे तक राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार नहीं करेंगी। किसानों की योजना राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के रास्ते दिल्ली पहुंचने की थी। दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों से इस संबंध में प्राप्त सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोविड​​-19 महामारी के प्रकोप के बीच वे शहर में किसी भी सभा के आयोजन के लिए आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़