सेना को राजनीति में मत घसीटो, Rajnath Singh की Rahul Gandhi को दो टूक

Rajnath Singh tells Rahul Gandhi bluntly
ANI
एकता । Nov 5 2025 3:24PM

राहुल गांधी के सेना संबंधी बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखा पलटवार करते हुए उन पर सशस्त्र बलों को बांटने और राजनीति में घसीटने का आरोप लगाया। सिंह ने जोर देकर कहा कि सेना का कोई धर्म या जाति नहीं होती, उसका एकमात्र धर्म 'सैन्य धर्म' है और रक्षा बलों में आरक्षण की कोई जगह नहीं है। यह बयान बिहार चुनाव प्रचार के दौरान आया, जहां सिंह ने राहुल को अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाला बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान की कड़ी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि 'भारत का 10 परसेंट हिस्सा आर्मी को कंट्रोल करता है'। सिंह ने कांग्रेस नेता पर सशस्त्र बलों को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि आर्मी का कोई धर्म या जाती नहीं होती।

बिहार में कल विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी डिफेंस फोर्सेज में रिजर्वेशन की मांग करके अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।'

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का अगले साल 30 जून तक किसानों की कर्जमाफी का फैसला अस्वीकार्य : उद्धव ठाकरे

सेना का एक ही धर्म, सैन्य धर्म

सिंह ने गांधी पर 'आर्मी को पॉलिटिक्स में घसीटने' की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने उन टिप्पणियों की आलोचना की जिन्हें सशस्त्र बलों में अलग-अलग कम्युनिटीज के लिए कोटा की मांग के तौर पर देखा गया था।

मिलिट्री कोड ऑफ कंडक्ट का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया, 'रिजर्वेशन होना चाहिए। हम रिजर्वेशन के समर्थक हैं... हमने गरीबों को दिया है। लेकिन आर्मी? हमारे सैनिकों का सिर्फ़ एक ही धर्म है, 'सैन्य धर्म'। इसके अलावा कोई दूसरा धर्म नहीं है। हमारी आर्मी को पॉलिटिक्स में मत घसीटिए। जब भी इस देश पर कोई संकट आया है, हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाकर भारत का सिर ऊंचा किया है।'

सिंह ने गांधी पर 'जाती, संप्रदाय या धर्म के आधार पर भेदभाव करने' का आरोप लगाया और कहा, 'जाती, संप्रदाय और धर्म की इस राजनीति ने देश को बहुत नुक्सान पहुंचाया है। हमारी सोच है कि सभी वर्गों का उत्थान होना चाहिए। हम भेदभाव नहीं करना चाहते।'

All the updates here:

अन्य न्यूज़