चंद्र कुमार बोस ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- लाल किले से नेताओं का उल्लेख करना न भूलें

Narendra Modi

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री को लिखा गया पत्र साझा किया। उन्होंने लिखा कि 1857 के बाद से कई लोगों ने हमारी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।

नयी दिल्ली। देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसी बीच नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से अपना भाषण देंगे तो वह भारत के मुक्तिदाता सुभाष चंद्र बोस का उल्लेख करना नहीं भूलें। 

इसे भी पढ़ें: 14 अगस्त को मनाया जाएगा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', मोदी बोले- देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता 

चंद्र कुमार बोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री को लिखा गया पत्र साझा किया। उन्होंने लिखा कि 1857 के बाद से कई लोगों ने हमारी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। लेकिन ब्रिटिश साम्राज्यवाद पर पहला हमला निश्चित रूप से भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) की लड़ाई और उसके बाद लाल किले पर आयोजित हुए आईएनए परीक्षणों का था।

उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने ब्रिटिश सशस्त्र बलों की वफादारी और निष्ठा को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, जिसने अंग्रेजों की नींव को हिलाकर रख दिया था। चंद्र कुमार बोस ने लिखा कि आईएनए ने ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ों को हिला कर रख दिया था। जिसके बाद उन्हें अहसास हो गया था कि वह हिन्दुस्तान में लंबे समय तक नहीं रुक सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में किसानों ने की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल, 15 अगस्त को 2000 वाहन होंगे शामिल, महिला किसान करेंगी नेतृत्व 

आपको जानकारी दे दें कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी खास होने वाला है। क्योंकि भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़