वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 70 लाख रुपये का सोना जब्त, यात्री गिरफ्तार

Dri Seizes
AI Image

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर डीआरआई ने 70 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। शारजाह से आ रहे एक भारतीय यात्री की सीट के नीचे से यह सोना पेस्ट कंपाउंड के रूप में बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक कागजात न मिलने पर आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

वाराणसी (उप्र), 28 जुलाई वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को डीआरआई ने 70 लाख रुपये मूल्य का 491.290 ग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शारजाह से एक भारतीय यात्री सोना लेकर वाराणसी आ रहा है। सूचना के आधार पर विमान आने के बाद यात्रियों की तलाशी ली गई जिसमें एक यात्री की सीट के नीचे से पेस्ट कंपाउंड के रूप में छुपा कर रखा गया सोना बरामद किया गया।

यात्री से पूछताछ के दौरान बरामद सोने की किसी भी तरह के कागजात प्राप्त नहीं हुए। तस्करी के आरोप में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 23 जुलाई को डीआरआई ने बिहार से नयी दिल्ली जा रही एक महिला यात्री के पास से, ट्रेन के माध्यम से बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया लगभग 4.98 किलोग्राम सोना बरामद किया था जिसकी अनुमानित कीमत 7 .11 करोड़ रुपये थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़