दिल्ली में गिरा तापमान, कोहरे से 35 ट्रेनें विलंबित

[email protected] । Jan 18 2017 11:55AM

राजधानी में रेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुबह कोहरे के कारण 35 ट्रेनें तय समय से देरी से चलीं जबकि आठ के समय में परिवर्तन किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुबह कोहरे के कारण 35 ट्रेनें तय समय से देरी से चलीं जबकि आठ के समय में परिवर्तन किया गया। सफदरजंग पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 1200 मीटर दर्ज की गई जो सुबह साढ़े आठ बजे कम होकर 600 मीटर हो गई।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पालम में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 600 मीटर थी जो तीन घंटे बाद 100 मीटर रह गई। मौसम वैज्ञानिक ने आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.7 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़