कोलकाता में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, देखिए तस्वीरें

durga pooja
निधि अविनाश । Oct 12 2021 3:01PM

बुर्ज खलीफा की तरह तैयार किया गया यह पंडाल साल्ट लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित किया गया है। इंस पंडाल की ऊंचाई 145 फीट है और इसे 6000 एक्रेलिक शीट्स की मदद से तैयार किया गया है।

पूजा का आगमन हो चुका है और हर शहर में दुर्गा मां के पंडाल की सजावट भी देखने को मिल रही है। हर शहर में दुर्गा मां का पंडाल अपने-अपने अंदाज में सजाए गए है लेकिन कोलकाता शहर में एक दुर्गा पूजाके पंडाल की काफी जोरो-शोरों से चर्चा हो रही है। एक खबर के मुताबिक, कोलकाता में सॉल्ट लेक सिटी के लेक टाऊन इलाके में एक दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है जोकि दुबई के बुर्ज खलीफा की तरह तैयार किया गया है। बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किया गया यह पंडाल अब लोगों के बीच एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बता दें कि, इस पंडाल को देखने के लिए लोगों की हजारों की भीड़ लग रही है, यह भीड़ इतनी है कि सड़कों पर पूरे दिन जाम बन जाता है।

पंडाल को ऐसे किया गया है तैयार

बुर्ज खलीफा की तरह तैयार किया गया यह पंडाल  साल्ट लेक सिटी के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित किया गया है। इंस पंडाल की ऊंचाई 145 फीट है और इसे 6000 एक्रेलिक शीट्स की मदद से तैयार किया गया है। पंडाल में रोशनी पूरी तरह दिखाई दे इसका भी बहुत अच्छे से इंतजाम किया गया है। इसी के साथ यह पंडाल अब पूरे देश में लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का केंद्र बन गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पंडाल को पूरा करने में 250 से ज्यादा श्रमिकों का योगदान लगा है और इस पंडाल को तैयार करने में साढ़े तीन महीने लगे है। दिन-रात की मेहनत के बाद इस पंडाल को तैयार  किया गया है। वहीं राज्य के अग्रिशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि पिछले वर्षों की की तरह इस बार भी आयोजकों ने देवी दुर्गा की मूर्ति को 45 किलोग्राम सोने से सजाया है।

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़