दुष्यंत चौटाला पंचायती राज की महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित करेंगे

Dushyant Chautala

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को आठ जिलों की पंचायती राज संस्थाओं की महिला जन प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समारोह जींद के लघु सचिवालय परिसर में आयोजित होगा।

जींद। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को आठ जिलों की पंचायती राज संस्थाओं की महिला जन प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित करेंगे। यह सम्मान समारोह जींद के लघु सचिवालय परिसर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में 40 महिला जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गठबंधन की राजनीति आसान बात नहीं होती, इसको ठीक से चलाना कठिन काम है: बीरेंद्र सिंह 

जींद के उपायुक्त ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जींद में ही पंचायती राज संस्थाओं की उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला जन प्रतिनिधियों को स्कूटी देने की घोषणा की थी। इस घोषणा को पूरा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने गुरुग्राम जिले में कार्यक्रम आयोजित कर महिला जन प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया था।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा की बेटी का कमाल, इंजीनियरिंग के बाद सरपंच बन बदल दी गांव की तस्वीर 

उन्होंने बताया कि जींद में महिला जन प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित करने का प्रदेश का दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रात: 11 बजे शुरू होगा। सम्मान समारोह में पंचायती राज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विधायकगण तथा क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़