रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने दिया केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा

Sadananda Gowda

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। गौड़ा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। गौड़ा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रसायन एवं उर्वरक मंत्री रहने के साथ वह रेल, कानून, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन जैसे विभागों के भी मंत्री रहे। केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार बुधवार शाम होने वाला है। इससे पहले गौड़ा ने इस्तीफा दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़