अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,791 हुई

Covid 19

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुए और अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,652 हो गई। यहां अब 78 लोगों का उपचार चल रहा है।

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,791 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमण से 61 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 13 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 4,742 हुई

उन्होंने बताया कि पांच मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई और तीन ने हाल में यात्रा की थी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुए और अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,652 हो गई। यहां अब 78 लोगों का उपचार चल रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़