हैदराबाद में आठ साल की लड़की का यौन उत्पीड़न : पुलिस

 sexually assaulted
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

आरोपी व्यक्ति पीड़िता का पड़ोसी है। पुलिस ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

हैदराबाद सैदाबाद इलाके में एक नाबालिग लड़की का 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले हुई इस घटना के बारे में परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों से महिला एवं बाल कल्याण विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने आठ वर्षीय लड़की को ‘काउंसलिंग’ के मकसद से शहर पुलिस के महिलाओं एवं बच्चों के लिए स्थापित ‘भरोसा’ सहायता केंद्र में भेज दिया।

आरोपी व्यक्ति पीड़िता का पड़ोसी है। पुलिस ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इस प्रकरण की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़