Rahul पर एकनाथ शिंदे का पलटवार, बोले- सावरकर पूरे देश के लिए एक आदर्श, कांग्रेस नेता ने उन्हें बदनाम किया

Eknath Shinde
ANI
अंकित सिंह । Mar 25 2023 5:13PM

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि सावरकर केवल महाराष्ट्र के देवता नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श हैं और राहुल गांधी ने उन्हें बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस हरकत के लिए जितनी भी आलोचना की जाए कम होगी।

वीर सावरकर को लेकर देश की राजनीति लगातार गर्म रहती हैं। मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से 2 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद उनके लोकसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई। आज राहुल गांधी एक प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनसे माफी को लेकर सवाल पूछा गया। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी माफी नहीं मांगता। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। एकनाथ शिंदे ने साफ तौर पर कहा है कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर को हमेशा बदनाम किया है। 

इसे भी पढ़ें: UK की टिप्पणी के लिए माफी मांग ली होती तो तो सांसदी छिनने की नौबत न आती.. रामदास आठवले ने ऐसा क्यों कहा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में कहा कि सावरकर केवल महाराष्ट्र के देवता नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श हैं और राहुल गांधी ने उन्हें बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस हरकत के लिए जितनी भी आलोचना की जाए कम होगी। आज भी उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगने वाला सावरकर नहीं हूं। वह सावरकर के बारे में क्या सोचते हैं? उन्हें इसके लिए दंडित किया जाना चाहिए। एकनाथ शिंदे ने चुनौती दी है कि राहुल गांधी को सिर्फ एक दिन सेल्युलर जेल में रहना चाहिए। सावरकर को अंडमान की एक सेल्युलर जेल में रखा गया था। शिंदे ने कहा कि वे देश के लिए शहीद हुए हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई कष्ट सहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: History & Origin of Surname: सरनेम में छुपा है पूरा इतिहास, कैसे हुई इसकी शुरुआत, क्या है इसका चीन कनेक्शन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को उस कानून ने निलंबित कर दिया है जो कांग्रेस ने ही बनाया था। उन्होंने कहा कि लालू यादव और कई अन्य को अयोग्य घोषित किया गया था लेकिन तब ऐसा कुछ नहीं हुआ था। तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न केवल पीएम मोदी की आलोचना की है बल्कि पूरे ओबीसी समुदाय को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि वह उसी लहजे में बोलते रहे हैं और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर वह ऐसा करते रहे तो उनका सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़