Live

Election Result: MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP जीती, कांग्रेस को Telangana में आस

election result
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

पांच राज्यों में हुए चुनावों के लिए मतगणना की शुरुआत हो गई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए है। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

पांच राज्यों में हुए चुनावों के लिए मतगणना की शुरुआत हो गई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए है। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए हुए चुनाव में मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों से राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। 

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती की। एक शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्ताधारी दल कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है। ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 32, भाजपा 24 और अन्य एक सीट पर आगे हैं। शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती की गई। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आज सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। सुरक्षाकर्मी राज्य के 33 जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीट के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया और मतगणना केंद्रों पर रखा गया है। इन केन्द्रों पर पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। सुबह आठ बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

Dec 03, 2023

18:55

Telangana Election Results : KCR ने राज्यपाल को इस्तीफा भेजा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने जानकारी दी है।

Dec 03, 2023

18:51

Telangana Election Results के बाद कांग्रेस ने की शपथ ग्रहण की तैयारी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 60 सीट के साधारण बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है। जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के संबंध में डीजीपी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) और एडीजी-सीआईडी को फोन किया और चर्चा की। शपथ ग्रहण समारोह सोमवार या नौ दिसंबर को आयोजित होने की संभावना है।

Dec 03, 2023

18:50

Telangana Election Results से जुड़ी बड़ी खबर, KCR हारे

तेलंगाना चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के. वेंकट रमण रेड्डी ने कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षरेवंत रेड्डी को हराया।

Dec 03, 2023

18:23

Rajasthan Election Results भाजपा नेता और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया चुनाव हारे

उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार सतीश पूनिया आमेर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रशांत शर्मा से 9092 मतों के अंतर से हार गये। शर्मा को 108914 वोट मिले जबकि पूनिया को 99822 वोट मिले। पुनिया पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Dec 03, 2023

17:48

Rajasthan Election Results विधानसभा अध्यक्ष जोशी चुनाव हारे

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी राज्य की नाथद्वारा सीट पर 7,504 मतों से हार गए हैं। जोशी को उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 7,504 मतों से हराया। जोशी को 87,446 वोट मिले जबकि भाजपा के विश्वराज को 94,950 वोट मिले। राजस्थान में 199 विधानसभा सीट पर हुए मतदान के दौरान पड़े वोटों की गिनती रविवार को हुई।

Dec 03, 2023

17:47

Chhattisgarh Election Results : TS Singh Deo 157 वोटों से हार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में टीएस सिंह देव की हुई हार, 157 मतों से हारे

Dec 03, 2023

16:22

Rajasthan में जीत हासिल करने के बाद पार्टी ऑफिस पहुंची Vasundhara Raje

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भाजपा ऑफिस पहुंची है।

 

Dec 03, 2023

15:47

Election Results पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का बयान, कहा- PM Modi के कारण मिली जीत

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की बढ़त पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कहना है, 'यह सिर्फ पीएम मोदी के नाम की वजह से है. पीएम मोदी का काम और नाम घर-घर तक पहुंच गया है... जनता ने नारों पर भरोसा किया है 'हर हर मोदी, घर-घर मोदी' और 'मोदी है तो मुमकिन है' का। कल्याण और विकास हर घर, शहर और गांव तक पहुंच गया है। वंचित वर्ग भी सोचता है कि उन्हें कुछ हासिल हुआ है और उन्हें खुश रहने का अधिकार है। .. 'महागठबंधन' का चेहरा भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजों और तुष्टिकरण का चेहरा है... लोग समझ गए हैं कि कांग्रेस सहित मेगा गठबंधन में सभी दल विश्वासघाती हैं..."

Dec 03, 2023

15:45

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने प्रचंड़ जीत हासिल की है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया है। 

Dec 03, 2023

15:42

Rajasthan Election Results : दीया कुमारी ने हासिल की जीत

विद्याधर नगर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार दीया कुमारी ने 71,368 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 1,58,516 वोट मिले। 

Dec 03, 2023

15:26

Madhya Pradesh Election Results : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे PM Modi की जीत बताया

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है, "मध्य प्रदेश में शानदार जीत के लिए मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पीएम मोदी की लोकप्रियता की जीत है।"

Dec 03, 2023

15:24

Result के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा पीएम जनता के दिल में है

बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है, ''पीएम मोदी पूरे देश के दिलों में हैं. वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों के दिलों में हैं... यह हिंदुओं का देश है और रहेगा'' , और भाजपा धर्म के साथ खड़ी है..."

Dec 03, 2023

15:24

Result के बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मोदी की गारंटी को दिया जीत का श्रेय

छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, राज्य में किसी को सरकार बनने की उम्मीद नहीं थी। पीएम मोदी के गारंटी शब्द ने यहां सब बदल दिया। मध्यप्रदेश में भी एकतरफा समर्थन पार्टी को मिला है।

Dec 03, 2023

15:20

Congress नेता ने हार के बाद उठाए EVM पर सवाल

हार के बाद यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ने ईवीएम पर सवाल उठा दिए है। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहते हैं, ''हम बार-बार कह रहे हैं कि ईवीएम पर विचार-विमर्श की जरूरत है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के सामने यह सवाल उठाया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश का लोकतंत्र पर भरोसा कायम रहे। 

Dec 03, 2023

15:18

Election Result पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने जताई खुशी, कहा- जनता ने बताया देश का मूड

चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की जनता ने इन चुनावों से अपना मूड बता दिया है। हमें राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अच्छी सफलता मिली। लोगों ने हमारी योजनाओं का समर्थन किया है. मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी कार्यकर्ता, इन राज्यों की जनता। अब यहां विकास तेज गति से होगा क्योंकि डबल इंजन की सरकार बनेगी।

Dec 03, 2023

15:15

Telangana Election Results : कांग्रेस उम्मीदवार Mohammad Azharuddin पीछे

जुबली हिल्स से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अज़हरुद्दीन 10वें दौर की गिनती के बाद 1648 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 25,923 वोट मिले हैं।

 

Dec 03, 2023

15:13

Telangana Election Results : KT Rama Rao 27,920 वोटों से आगे

तेलंगाना के मंत्री और सिरसिला से बीआरएस उम्मीदवार केटी रामा राव सातवें दौर की गिनती के बाद 27,920 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 67,771 वोट मिले हैं।

Dec 03, 2023

15:12

Madhya Pradesh Election Results में जीत के बाद आया Shivraj Singh Chouhan का बयान

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि ये जीत हमारी लाडली बहना और पीएम मोदी को समर्पित करता हूं। हम मध्य प्रदेश को आगे ले जाएंगे।

Dec 03, 2023

15:03

Telangana Election Results : KCR सातवें राउंड के बाद 31,631 मत हासिल करने में सफल

गजवेल से मौजूदा सीएम और बीआरएस उम्मीदवार के.चंद्रशेखर राव सातवें दौर की गिनती के बाद 9766 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक कुल 31,631 वोट मिले हैं; वह कामारेड्डी में कांग्रेस के रेवंत रेड्डी से पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के एटाला राजेंदर सीएम से पीछे चल रहे हैं।

Dec 03, 2023

15:01

Election Results को लेकर UP Congress नेता Ajay Rai का बयान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर बयान जारी किया है। "कांग्रेस ने कड़ी मेहनत की और इसका असर दिखना चाहिए था। कुछ लोग जो दूसरे राज्यों में बीजेपी की 'बी' टीम के रूप में काम कर रहे हैं, उसका असर नतीजों पर पड़ा है..."

Dec 03, 2023

14:59

Rajasthan Election Results: वसुंधरा राजे ने हासिल की 53 हजार वोट से जीत

झालरपाटन सीट से भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दर्ज की जीत, 53000 वोटों से हासिल की सीट पर विजय।

Dec 03, 2023

13:58

Madhya Pradesh Election Results में केंद्रीय मंत्री तोमर और कुलस्ते मतगणना में पीछे

निर्वाचन आयोग के आंकडों के अनुसार भाजपा 161, कांग्रेस 66 सीट पर आगे है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आठवें दौर की गिनती के बाद मुरैना जिले की दिमनी सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बलवीर सिंह दंडोतिया से 1,667 मतों के अंतर से पीछे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला जिले की निवास सीट से 10वें चरण की गणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी चैन सिंह वरकड़े से 5,553 वोट के अंतर से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 50,996 मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 16,559 मतों से आगे हैं। 

Dec 03, 2023

13:57

Madhya Pradesh Election Results में BJP 161, कांग्रेस 66 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते मतगणना में पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकडों के अनुसार भाजपा 161, कांग्रेस 66 सीट पर आगे है। 

Dec 03, 2023

13:56

Rajasthan Election Results : भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया

राजस्थान विधानसभा चुनावों में दोपहर एक बजे तक के रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली दिखी है। इसी के साथ पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न की शुरुआत कर दी है। भाजपा कार्यकर्ता सुबह-सुबह ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए और रुझानों में पार्टी को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिखाई देने के साथ ही उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए बनाए गए पार्टी के ‘वार रूम’ में सन्नाटा छाया हुआ है।

Dec 03, 2023

13:54

Rajasthan Election Results : अब तक के रुझानों में भाजपा 111, कांग्रेस 73 सीट पर आगे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 111 व कांग्रेस 73 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक सभी 199 सीट के रुझान सामने आ गए। इसमें भाजपा 111 व कांग्रेस 73 सीट पर आगे है। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने चोरासी सीट पर जीत दर्ज की।

Dec 03, 2023

13:21

Telangana Election Results : कांग्रेस को बढ़त, कामारेड्डी में मुख्यमंत्री केसीआर पीछे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस 67 सीट पर बढ़त के साथ अपनी प्रतिद्वंद्वी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से आगे है। राज्य की कुल 119 सीट में कांग्रेस और बीआरएस के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है और राज्य में सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार केवल 36 सीट पर आगे हैं। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) भी अपने विधानसभा क्षेत्र कामारेड्डी में कांग्रेस उम्मीदवार रेवंत रेड्डी से पीछे हैं।

Dec 03, 2023

13:21

Madhya Pradesh Election Results: भाजपा सरकार बनाने की राह पर, सत्तारूढ़ दल के कई मंत्री मतगणना में पीछे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर प्रतीत हो रही है लेकिन निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा (दतिया), अरविंद भदौरिया (अटेर), मोहन यादव (उज्जैन दक्षिण), विश्वास सारंग (नरेला), महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी) और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) सहित कई मंत्री मतगणना में पीछे हैं। आंकडों के अनुसार नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 2243 वोट से पीछे हैं। अरविंद भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से 6170 वोट से पीछे हैं। दत्तीगांव कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत से 3195 वोट से पीछे हैं। मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से 2025 वोट से पीछे हैं। महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि अग्रवाल से 16215 वोट से पीछे हैं। विश्वास सारंग कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला से 1049 वोट से पीछे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीट में से 161 सीट पर भाजपा आगे है, जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर आगे है।

Dec 03, 2023

12:12

Madhya Pradesh Election Results: बुधनी से CM Shivraj Singh Chouhan 29 हजार से अधिक मतों से आगे

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 29 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। 

Dec 03, 2023

12:09

Madhya Pradesh Election Results मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही मतगणना

मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुपम राजन का कहना है, "52 जिलों में से प्रत्येक में वोटों की गिनती समय पर शुरू हुई... हर जगह गिनती शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कई राउंड हो चुके हैं। हम नतीजे यहां दिखा रहे हैं।" कई जगह, जैसे मॉल, स्टेशनों के प्लेटफॉर्म और जहां भी लोगों की संख्या ज्यादा है... वहां तकनीकी खराबी भी ज्यादा नहीं है, कुछ जगहों पर सर्वर की दिक्कत है, लेकिन हम जल्द ही उन्हें सुलझा लेंगे... जैसे-जैसे हमने बढ़ोतरी की है ईवीएम और डाक मतपत्र दोनों के लिए टेबलों की संख्या, मेरा मानना है कि मतगणना शुरू होने के चार घंटे बाद, हमें परिणाम मिलना शुरू हो जाएगा..."

Dec 03, 2023

11:51

Rajasthan Election Results : Gehlot और वसुंधरा ने बनाई बढ़त

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के शुरूआती रूझान में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा नेता राजे झालरापाटन सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 19,349 मतों से आगे हैं, वहीं विद्याधर नगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 9,230 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 9,784 मतों से आगे हैं।

Dec 03, 2023

11:50

Rajasthan Election Results : भाजपा 113 और कांग्रेस 69 पर आगे

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 199 सीट के लिए जारी मतगणना में सुबह 11.30 बजे तक के शुरुआती रुझानों में भाजपा 113, कांग्रेस 69 सीट व निर्दलीय सात सीट पर आगे है।

Dec 03, 2023

11:35

Madhya Pradesh Election Results कैलाश विजयवर्गीय ने बनाई बढ़त

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों में इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आगे हैं। रुझानों से उत्साहित समर्थकों ने उनके घर के बाहर जश्न शुरू कर दिया है।

Dec 03, 2023

11:33

Telangana Election Results : बढ़त बनाती दिख रही कांग्रेस, KCR पीछे

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस अपनी प्रतिद्वंद्वी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से बढ़त बनाए हुए है। राज्य में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी अपने विधानसभा क्षेत्र कामारेड्डी में कांग्रेस उम्मीदवार रेवंत रेड्डी से पीछे हैं। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख रेवंत रेड्डी कोडंगल और कामारेड्डी दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस 58, भारत राष्ट्र समिति 33, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सात और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक सीट पर आगे है। दक्षिणी राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को साधारण बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 60 सीट जीतनी होंगी। 

Dec 03, 2023

11:31

Rajasthan Election Results: शुरुआती रुझानों के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल

मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के साथ ही उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी कार्यालय में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता सुबह-सुबह ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए और रुझानों में भाजपा को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिखाई देने के साथ ही उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं का समूह भी है। उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाए। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा, भाजपा को प्रचंड जीत मिलने जा रही है और वह सरकार बनाएगी।’’ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा 199 में से 99 सीट पर जबकि कांग्रेस 77 सीट पर आगे है।

Dec 03, 2023

11:09

Telangana Election Results में प्रमुख सीट पर ये है हाल

पहले दौर की मतगणना के बाद कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र में टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा नेता वेंकटरमण रेड्डी से 890 मतों से आगे हैं। इस सीट से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी मैदान में हैं। पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा की तेलंगाना इकाई के पूर्व प्रमुख बंदी संजय कुमार करीमनगर में अपने प्रतिद्वंद्वी एवं बीआरएस नेता जी कमलाकर से 1,145 मतों से पीछे। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस 46 सीट पर, बीआरएस 26 सीट पर और भाजपा चार सीट पर आगे है।

Dec 03, 2023

11:08

Rajasthan Election Results शुरुआती रुझानों में भाजपा 100, कांग्रेस 73 सीट पर आगे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 100 व कांग्रेस 73 सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा 100 व कांग्रेस 73 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, अन्य सीट पर निर्दलीय नौ, भारतीय आदिवासी पार्टी चार, बहुजन समाज पार्टी तीन, माकपा दो, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक सीट पर आगे है।

Dec 03, 2023

11:07

Madhya Pradesh Election Results कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान आगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार कुछ प्रमुख नेताओं की स्थिति इस प्रकार है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 14 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 13 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। राऊ से भाजपा की मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से नौ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो हजार से अधिक मतों से आगे हैं। इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार निवास से भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पांच हजार से अधिक मतों से पीछे हैं। नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद पटेल एक हजार से अधिक मतों से आगे हैं। दतिया से प्रदेश के गृह मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा एक हजार से अधिक मतों से पीछे हैं। राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

Dec 03, 2023

11:05

Rajasthan Election Results: अब तक के रुझानों में सचिन पायलट, शांति धारीवाल पीछे

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक के रुझानों में टोंक सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कोटा उत्तर से शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कोटा उत्तर सीट से शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल 1021 मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 230 मतों से पीछे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 198 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, तारानगर सीट पर नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र राठौड़ अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 4020 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Dec 03, 2023

11:05

Madhya Pradesh Election Results में 163 सीटों पर आए रुझान

मध्य प्रदेश में कुल 230 सीट में से 163 सीट पर प्राप्त मतगणना के रुझानों में भाजपा 115, कांग्रेस 44 , गोंडवाना गणतंत्र पाटी 3 और निर्दलीय एक सीट पर आगे: निर्वाचन आयोग।

Dec 03, 2023

11:04

Rajasthan Election Results कांग्रेस के टीकाराम जूली, बृजेन्द्र ओला आगे

राजस्थान के मंत्री टीकाराम जूली, बृजेन्द्र ओला, शकुंतला रावत, विश्वेन्द्र सिंह और महेन्द्रजीत सिंह मालवीय विधानसभा चुनाव की अब तक हुई मतगणना के रुझानों में आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, मंत्री टीकाराम जूली (कांग्रेस) अलवर ग्रामीण सीट पर 7,636 मतों के अंतर से आगे हैं। झुंझुनू सीट पर मंत्री बृजेंद्र ओला (कांग्रेस) 11,195 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के अनुसार, डीग कुम्हेर सीट पर मंत्री विश्वेंद्र सिंह (कांग्रेस) 1,981 मतों से आगे हैं। वहीं, मंत्री शकुंतला रावत बानसूर से 3,717 मतों से आगे हैं। बागीदौरा सीट पर मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय (कांग्रेस) 3,419 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

Dec 03, 2023

10:52

Election Result के बाद INDIA गठबंधन की होगी बैठक

चुनाव के नतीजों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को INDIA गठबंधन की मीटिंग बुलाई

Dec 03, 2023

10:51

Rajasthan Election Results: झालरापाटन सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

Rajasthan Election Results: झालरापाटन सीट पर भाजपा की दिग्‍गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामलाल चौहान लगातार पीछे चल रहे हैं।

Dec 03, 2023

10:36

Rajasthan Election Results 2023 में BJP दफ्तर पर ढोल के साथ जश्न मनाए जाने की शुरुआत हुई

जयपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजाने के साथ नाचना शुरू कर दिया है। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों से पता चलता है कि पार्टी अब तक 199 में से 98 सीटों पर आगे चल रही है।

 

Dec 03, 2023

10:34

Madhya Pradesh Election Results नरोत्तम मिश्रा का दावा, बीजेपी 125-150 सीटें जीतेगी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा आगे दिख रही है। राज्य के गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा का कहना है, "बीजेपी 125-150 सीटें जीतेगी। बीजेपी न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाएगी..."

Dec 03, 2023

10:32

Chhattisgarh Election Results : अरुण साव ने कहा- बीजेपी को अपना आशीर्वाद देगी जनता

छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव कहते हैं, ''छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। पूरे राज्य में घूमने के बाद हमने एक विश्वास बनाया है और उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि बीजेपी अपना आशीर्वाद देने जा रही है।'' पूर्ण बहुमत वाली सरकार।”

Dec 03, 2023

10:30

मध्य प्रदेश में 'बीजेपी बनाएगी सरकार', बढ़त के बीच शिवराज चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

चार राज्यों के लिए हो रही वोटों की गिनती में भाजपा मध्य प्रदेश में आराम से आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में शुरुआती बढ़त में आगे चल रही है। राजस्थान में भी शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 99 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 83 सीटों पर आगे चल रही है।

Dec 03, 2023

10:29

Madhya Prdesh: शुरूआती रुझानों पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनता का पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनने जा रही है। शुरूआती रुझानों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सेवा और सुशासन की जो हमारी सरकार है, जनता का पूर्ण आशीर्वाद भाजपा के साथ रहेगा...मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।

Dec 03, 2023

10:28

Madhya Pradesh Election: बीजेपी ने किया आधे के आंकड़े को पार, 133 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार राज्य में बीजेपी आधे के आंकड़े को पार कर गई है। राज्य में 133 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते हैं, "हमने कहा था 'मध्य प्रदेश के मन में मोदी और मोदी के मन में मध्य प्रदेश' - लोगों ने आशीर्वाद दिया यह अभियान...मुझे गर्व है कि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के काम से हम हर बूथ पर 51% मतदान का संकल्प पूरा कर रहे हैं। मुझे भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है, लोगों ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है...''

Dec 03, 2023

10:06

Madhya Pradesh Election Result : BJP 73 सीटों पर हुई आगे, Congress का ऐसा है हाल

मध्य प्रदेश | केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल में मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे।

चुनाव आयोग के नवीनतम आधिकारिक रुझानों के अनुसार, राज्य में भाजपा 73 सीटों पर और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे चल रही है।
 

Dec 03, 2023

10:04

Telangana Election Result 2023: Congress को मिलती दिख रही बढ़त

शुरुआती रुझानों में तेलंगाना में कांग्रेस 15 सीटों पर जबकि बीआरएस 9 सीटों पर आगे चल रही है

Dec 03, 2023

10:02

Rajasthan Election Result: रुझानों में भाजपा 52 सीटों पर आगे

भारतीय चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान में 52 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। 199 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से आगे चल रही हैं। जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आगे चल रहे हैं।

Dec 03, 2023

09:59

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस छह सीटों पर आगे, बीजेपी पांच सीटों पर आगे

भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक रविवार को मध्य प्रदेश में शुरुआती मतगणना रुझानों से पता चला कि भाजपा ने 37 सीटों पर मजबूत बढ़त बना ली है। 

अन्य न्यूज़