Emirates Flight Smoke| चेन्नई एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे विमान से निकलने लगा धुआं, टला बड़ा हादसा

emirates
प्रतिरूप फोटो
ANI
रितिका कमठान । Sep 25 2024 10:35AM

चेन्नई हवाई अड्डे से दुबई जा रहा है अभियान उसे वक्त हाथ से का शिकार होगा या जब टेक ऑफ से ठीक पहले पंख वाले हिस्से से धुआं निकालता दिखाई दिया। इस फ्लाइट में कुछ 320 यात्री सवार थे। हालांकि इस घटना के बाद सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया।

तमिलनाडु की चेन्नई हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा जब दुबई जा रहे एक विमान के टेक ऑफ से पहले इसमें से धुआं निकलने लगा।

चेन्नई हवाई अड्डे से दुबई जा रहा है अभियान उसे वक्त हाथ से का शिकार होगा या जब टेक ऑफ से ठीक पहले पंख वाले हिस्से से धुआं निकालता दिखाई दिया। इस फ्लाइट में कुछ 320 यात्री सवार थे। हालांकि इस घटना के बाद सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमीरात की फ्लाइट मंगलवार को रात 9:50 पर दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। इस फ्लाइट में 320 यात्रियों को सवार होना था। यात्रियों के चढ़ने से पहले विमान में ईंधन भरा गया। हालांकि जांच में पता चला है कि विमान में अधिक ईंधन भरा गया था जिस कारण ओवर फीलिंग हो गई और धुआं निकालने लगा। धोनी को देखकर स्टाफ काफी घबरा गया।

विमान से धुआं निकलने के कारण निलंबित की गई दुबई जाने वाली एमिरेट्स की उड़ान को उचित जांच और मंजूरी के बाद मंगलवार को आधी रात के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। विमान के पंख वाले हिस्से में धुआं उठते देख मंगलवार को उड़ान निलंबित कर दी गई थी।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को बताया कि 280 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान देर रात 12 बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए रवाना हुआ। बता दें कि कथित घटना के एक वीडियो में विमान के पिछले हिस्से से भी धुआं उठते देखा जा सकता है। मंगलवार रात सवा नौ बजे धुआं उठते दिखने के बाद विमान के चालक दल ने अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान का निरीक्षण किया और लगभग 10 मिनट बाद विमान से धुआं निकलना बंद हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़