संविधान एवं देश के लिए लड़ रहा है हर कांग्रेस कार्यकर्ता: राहुल गांधी

every-congress-worker-is-fighting-for-the-constitution-says-rahul-gandhi
[email protected] । Jun 1 2019 12:10PM

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक गांधी ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैं, आप देश के हर व्यक्ति के लिए लड़ रहे हैं चाहे वह किसी भी रंग या आस्था का हो।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है। गांधी यहां पार्टी के संसदीय दल की बैठक में बोल रहे थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक गांधी ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैं, आप देश के हर व्यक्ति के लिए लड़ रहे हैं चाहे वह किसी भी रंग या आस्था का हो। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने फिर जताई सोनिया गांधी में आस्था, पार्टी संसदीय दल की नेता चुनी गयीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। गत 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश करने के बाद गांधी पहली बार पार्टी की किसी बैठक में शामिल हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसदीय दल की बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को संसदीय दल का नेता चुना गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़